Get App

Gold Price Today: रिकॉर्ड हाई पर सोना, चेक करें 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Rate Today: सोना 87,200 रुपये के पार चला गया है। बजट के बाद सोने के दाम में लगातार तेजी आई है। डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई नीतियों के कारण सोने के भाव आसमान छूने लगे हैं

अपडेटेड Feb 11, 2025 पर 8:45 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: सोने का भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

Gold Rate Today: सोना 87,200 रुपये के पार चला गया है। बजट के बाद सोने के दाम में लगातार तेजी आई है। डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई नीतियों के कारण सोने के भाव आसमान छूने लगे हैं। आज 11 फरवरी सोमवार को सोना महंगा हुआ है। 24 और 22 कैरेट सोने का दाम भाव में 400 रुपये तक की बढ़त रही। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 87,200 रुपये के ऊपर है।

सोने के दाम बढ़ने के बड़े कारण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस्पात और एल्युमीनियम पर 25% आयात शुल्क लगाने की घोषणा के बाद वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ गई है। इससे निवेशकों में असमंजस की स्थिति पैदा हुई है, और वे सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा, शेयर बाजार की अस्थिरता और वैश्विक मंदी की आशंका के कारण भी निवेशक सोने को एक सुरक्षित निवेश मान रहे हैं, जिससे इसकी मांग और कीमतों में उछाल आ गया है।


डॉलर की मजबूती और रुपये की कमजोरी

डॉलर के मजबूत होने और रुपये में गिरावट आने से भारत में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। चूंकि भारत सोने का बड़ा आयातक है, इसलिए रुपये की कमजोरी के चलते आयात महंगा हो जाता है, जिससे घरेलू बाजार में सोने के दाम बढ़ जाते हैं। साथ ही, बढ़ती महंगाई और संभावित ब्याज दरों में बदलाव की अटकलों के कारण भी निवेशकों ने सोने में निवेश बढ़ा दिया है, जिससे इसकी कीमत नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 400 रुपये की तेजी आई है। यहां दाम 87,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 79,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 87,070 और 22 कैरेट सोना 79,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 11 फरवरी 2025  का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 79,960 87,220
चेन्नई 79,810 87,070
मुंबई 79,810 87,070
कोलकाता 79,810 87,070

11 फरवरी को चांदी की कीमत

मंगलवार 11 फरवरी को चांदी की कीमत में गिरावट रही। चांदी की कीमत 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। सिल्वर 1,00,000 रुपये का स्तर छूने में बस थोड़ा पीछे है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से इसकी कीमत भी बढ़ जाती है। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है।

Bank Holiday: बुधवार को भी बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 12 फरवरी की छुट्टी

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 11, 2025 8:45 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।