Gold Price Today: नए साल की शुरुआत के साथ ही सोने के दाम में तेजी जारी है। अब साल 2025 में सोने का भाव 80,000 रुपये के स्तर को पार कर गया है। दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव 80,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 73,500 रुपये के ऊपर है। ये भाव 10 ग्राम सोने का है। आपको बता दें देश में ज्यादातर ज्वैलरी 22 कैरेट सोने में बनाई जाती है। 22 कैरेट सोने का भाव चढ़ने का असर सीधे बायर्स पर आएगा। क्या अब सोना जल्द नए पीक पर पहुंचेगा? गोल्ड का पिछला पीक पिछले साल था, जब ये 82,000 रुपये के स्तर को पार कर गया था।
