Credit Cards

Gold Price Today: 12 फरवरी को महंगा हुआ सोना, जानिये कितना चढ़ा गोल्ड

Gold Rate Today: डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई नीतियों के कारण सोने के भाव को पंख लग गए हैं। 22 कैरेट सोने का भाव 80,000 रुपये के पार चला गया है। आज 12 फरवरी बुधवार को सोना महंगा हुआ है

अपडेटेड Feb 12, 2025 पर 9:10 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: 12 फरवरी शनिवार को महंगा हुआ है सोना।

Gold Rate Today: डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई नीतियों के कारण सोने के भाव को पंख लग गए हैं। 22 कैरेट सोने का भाव 80,000 रुपये के पार चला गया है। आज 12 फरवरी बुधवार को सोना महंगा हुआ है। 24 और 22 कैरेट सोने का दाम भाव में 400 रुपये तक की बढ़त रही। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 87,400 रुपये के ऊपर है।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने का दाम

सोने के दाम बढ़ने का एक बड़ा कारण वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका है। जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्पात और एल्युमीनियम पर 25% आयात शुल्क लगाने की बात की, तो दुनिया भर में व्यापार पर असर डालने की चिंता बढ़ी। इससे निवेशक अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश कर रहे हैं, जिससे सोने की कीमतें बढ़ने लगी हैं। इसके अलावा, शेयर बाजार की अस्थिरता और मंदी का डर भी सोने की मांग को बढ़ा रहा है।


इसके अलावा, डॉलर की मजबूती और भारतीय रुपये की कमजोरी भी सोने के दामों को प्रभावित कर रही है। जब रुपये की कीमत घटती है, तो भारत में सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होती है। साथ ही, महंगाई और ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीदों के कारण निवेशक सोने को एक सुरक्षित विकल्प मानते हैं, जिससे इसकी कीमतें और बढ़ जाती हैं।

 

दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 300 रुपये की तेजी आई है। यहां दाम 87,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 80,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 87,390 और 22 कैरेट सोना 80,2110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 12 फरवरी 2025  का दाम।

80,110​

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 80,260 87,540
चेन्नई 80,110 87,390
मुंबई 80,110 87,390
कोलकाता 80,110 87,390

12 फरवरी को चांदी की कीमत

12 फरवरी को चांदी की कीमत में गिरावट रही। चांदी की कीमत 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर ही कारोबार कर रही है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से इसकी कीमत भी बढ़ जाती है। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है।

Bank Holiday: बुधवार को भी बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 12 फरवरी की छुट्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।