Get App

Gold Price Today: देश और विदेश में गिरा सोना, एचएसबीसी ने घटाया सोने की कीमतों का अनुमान

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी गिरकर 4,115.79 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (अगस्त डिलीवरी) भी 0.4 फीसदी की कमजोरी के साथ 4,124.90 डॉलर प्रति औंस था। इस हफ्ते गोल्ड में 1.4 फीसदी की गिरावट दिख रही है

Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 10, 2026 पर 1:44 PM
Gold Price Today: देश और विदेश में गिरा सोना, एचएसबीसी ने घटाया सोने की कीमतों का अनुमान
एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स 0.55 फीसदी यानी 800 रुपये गिरकर 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

Gold Price Today: गोल्ड में 10 जुलाई को देश और विदेश में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी गिरकर 4,115.79 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (अगस्त डिलीवरी) भी 0.4 फीसदी की कमजोरी के साथ 4,124.90 डॉलर प्रति औंस था। इस हफ्ते गोल्ड में 1.4 फीसदी की गिरावट दिख रही है। इधर, भारत में भी गोल्ड फ्यूचर्स में गिरावट दिखी। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स 0.55 फीसदी यानी 800 रुपये गिरकर 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

क्रूड में उछाल ने बढ़ाया गोल्ड पर दबाव

एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका-ईरान में टेंशन बढ़ने का असर क्रूड की कीमतें पर पड़ रहा है। क्रूड में उछाल से इनफ्लेशन बढ़ने का खतरा है। इनफ्लेशन बढ़ने पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है। इसका गोल्ड की कीमतों पर खराब असर पड़ेगा। इंटेरस्ट रेट बढ़ने पर गोल्ड की चमक घट जाती है। इंटरेस्ट रेट घटने पर गोल्ड की चमक बढ़ जाती है। गोल्ड में तेजी टिक नहीं पा रही है। कई हफ्तों के बाद पिछले हफ्ते गोल्ड में तेजी आई थी। लेकिन, इस हफ्ते गोल्ड फिर से दबाव में दिख रहा है।

कीमतें गिरने पर दिख सकती है खरीदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें