Get App

Gold Rate Today: आज सोमवार 10 मार्च को सस्ता हुआ सोना, जानिये दस ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate Today: आज सोमवार 10 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। होली से पहले सोने के भाव में लगातार गिरावट आई है। देश में शुक्रवार 14 मार्च की होली है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,700 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 99,000 रुपये के स्तर पर है

अपडेटेड Mar 10, 2025 पर 8:04 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: सोमवार 10 मार्च को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today: आज सोमवार 10 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। होली से पहले सोने के भाव में लगातार गिरावट आई है। देश में शुक्रवार 14 मार्च की होली है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,700 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 99,000 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 10 मार्च का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का रेट

10 मार्च 2025 को चांदी का रेट 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इससे पिछले हफ्ते चांदी का दाम 99,000 रुपये था।


दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का दाम 80,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 87,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 80,390 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 10 मार्च 2025  का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 80,540 87,850
चेन्नई 80,390 87,770
मुंबई 80,390 87,770
कोलकाता 80,390 87,770

सोने के दाम क्यों आई गिरावट

सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह निवेशकों की बढ़ती सतर्कता और दुनिया की आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव है। खासतौर पर, अमेरिका में टैक्स नीतियों में बदलाव और रोजगार से जुड़े आंकड़ों के कारण बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। इसका असर निवेशकों की सोच पर पड़ा है, जिससे सोने की खरीदारी कम हो गई और इसकी कीमत घटने लगी है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

Gold Price Today: सोना एक सप्ताह में ₹1090 महंगा, 10 बड़े शहरों में ये है रेट; चांदी भी चढ़ी

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 10, 2025 7:59 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।