Gold Rate Today: होलिका दहन के दिन महंगा हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate Today: आज होलिका दहन के एक दिन सोने के भाव में तेजी रही। गुरुवार 13 मार्च को सोना महंगा हुआ है। 10 ग्राम सोने के कीमत 600 रुपये तक बढ़ी है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,900 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Mar 13, 2025 पर 8:11 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price Today: होलिका दहन के दिन महंगा हुआ सोना।

Gold Rate Today: आज होलिका दहन के एक दिन सोने के भाव में तेजी रही। गुरुवार 13 मार्च को सोना महंगा हुआ है। 10 ग्राम सोने के कीमत 600 रुपये तक बढ़ी है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,900 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,00,100रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 13 मार्च का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का रेट

13 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,00,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांद के भाव में कल की तुलना में करीब 3000 रुपये की तेजी रही। कल चांदी का भाव 97,900 रुपये था।


दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

13 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 80,810 रुपये और 24 कैरेट सोना 88,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 80,660 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 80,810 88,140
चेन्नई 80,660 87,990
मुंबई 80,660 87,990
कोलकाता 80,660 87,990

सोने की कीमतों में तेजी का कारण

सोने की कीमतों में आई तेजी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारक हैं। डॉलर की कमजोरी, अमेरिकी आर्थिक अस्थिरता, और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के चलते सोने की मांग बढ़ी है। निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है, जिससे सोने की कीमतों को समर्थन मिला है। इसके अलावा, गहनों की बढ़ती खुदरा मांग, शादी-ब्याह के सीजन, और केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी भी कीमतों को ऊंचा बनाए हुए हैं। वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे घरेलू बाजार में भी सोने की दरों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

कैसे तय होती हैं देश में सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

Bank Holiday: आज 13 मार्च को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, यहां खुली रहेंगी ब्रांच, चेक करें RBI हॉलिडे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।