Get App

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदने जा रहे हैं? तो ये बातें जान लेंगे तो फायदे में रहेंगे

Gold Rate Today: सोना रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब बना हुआ है। हालांकि, 23 अप्रैल को इसमें थोड़ी नरमी आई। इसकी वजह मुनाफावसूली हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.7 फीसदी गिरकर 3,357.11 डॉलर प्रति औंस था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 1.5 फीसदी फिसल कर 3.366.80 डॉलर प्रति औंस था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2025 पर 10:00 AM
Gold Rate Today: अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदने जा रहे हैं? तो ये बातें जान लेंगे तो फायदे में रहेंगे
कमोडिटी एक्सचेंज MCX में गोल्ड फ्यूचर्स सुबह के कारोबार में 1398 रुपये यानी 1.44 फीसदी गिरकर 95,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

अक्षय तृतीय के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इससे परिवार में खुशियां और समृद्धि आती है। इस बार 30 अप्रैल (बुधवार) को अक्षय तृतीया है। इस दिन ज्वैलर्स के यहां ग्राहकों की भीड़ रहेगी। अगर आप इस मौके पर गोल्ड ज्वैलरी खरीदने जा रहे हैं तो आपको उसकी शुद्धता को लेकर काफी सावधानी बरतनी होगी। खासकर अगर आप 24 कैरेट गोल्ड खरीद रहे हैं तो सावधानी की जरूरत और बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि आपको किन बातों का खास ध्यान रखना होगा।

23 अप्रैल को सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला

Gold रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब बना हुआ है। हालांकि, 23 अप्रैल को इसमें थोड़ी नरमी आई। इसकी वजह मुनाफावसूली हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.7 फीसदी गिरकर 3,357.11 डॉलर प्रति औंस था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 1.5 फीसदी फिसल कर 3.366.80 डॉलर प्रति औंस था। इंडिया में भी गोल्ड फ्यूचर्स में नरमी दिखी। कमोडिटी एक्सचेंज MCX में गोल्ड फ्यूचर्स सुबह के कारोबार में 1398 रुपये यानी 1.44 फीसदी गिरकर 95,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गोल्ड में मुनाफावसूली का अनुमान जताया गया था।

999 और 995 फाइननेस का मतलब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें