सोने की कीमतों में तूफानी तेजी के बाद कई इनवेस्टर्स को इसमें निवेश नहीं करने का अफसोस है। खासकर मार्च के निचले स्तर से गोल्ड में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली है। अगर गोल्ड की कीमतों के ट्रेंड को देखा जाए तो कुछ बातें साफ हो जाती हैं। साल 2024 की शुरुआत में सोना 2,000 डॉलर प्रति औंस था। सिर्फ 15 महीनों में इसका प्राइस 3,500 डॉलर की ऊंचाई पर पहुंच गया है। इस दौरान गोल्ड की कीमतें इतनी तेजी से चढ़ी कि ज्यादातर लोगों को इसमें निवेश के लिए इंतजार करते रह गए।
