Credit Cards

Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानिये शुक्रवार 25 अप्रैल को कितनी कम हुई गोल्ड की कीमतें

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव में थोड़ा करेक्शन आया है। आज लगातार तीसरे दिन सोने का भाव लाल निशान पर खुला। कल एक समय सोने का भाव 99,000 रुपये के पार पहुंच गया था लेकिन शाम तक करेक्शन आया। आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के भाव लगातार तीसरे दिन गिरावट रही

अपडेटेड Apr 25, 2025 पर 9:42 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: लगातार तीसरे दिन 25 अप्रैल शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट रही।

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव में थोड़ा करेक्शन आया है। आज लगातार तीसरे दिन सोने का भाव लाल निशान पर खुला। कल एक समय सोने का भाव 99,000 रुपये के पार पहुंच गया था लेकिन शाम तक करेक्शन आया। आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के भाव लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का रेट 90,000 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 98,200 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी  1 लाख रुपये के ऊपर ही ट्रेड कर रही है। यहां जानें सोने-चांदी का आज शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 का रेट।

चांदी का रेट

शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को चांदी के भाव में गिरावट रही। चांदी का दाम 1,00,800 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल के मुकाबले आज चांदी 100 रुपये तक सस्ती हुई है।


दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 90,190 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,330 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 90,040 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल के मुकाबले आज सोने के भाव में मामूली गिरावट रही।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 90,190 98,330
चेन्नई 90,040 98,230
मुंबई 90,040 98,230
कोलकाता 90,040 98,230
जयपुर 90,190 98,330
नोएडा 90,190 98,330
गाजियाबाद  90,190 98,330
लखनऊ 90,190 98,330
बंगलुरु 90,040 98,230
पटना 90,040 98,230

पीक लेवल पर क्यों है सोना

सोना महंगा होने के पीछे सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूत स्थिति और डॉलर की कमजोरी है। अमेरिकी डॉलर तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे सोने की मांग और कीमत में इजाफा हुआ है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ने की वजह से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोना चुना है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर नई शुल्क दरों के संकेत और वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट के बयान से वैश्विक अनिश्चितता बढ़ी है, जिससे सोने की खरीदारी को समर्थन मिला है।

इसके अलावा घरेलू बाजार में स्टॉकिस्ट और ज्वैलर सेलर्स की तरफ से मांग में आई मजबूती ने भी सोने की कीमत को ऊपर चढ़ाया है। कल दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की मौजूदा तेजी तकनीकी सुधार के बाद निवेशकों की दोबारा वापसी और भू-राजनीतिक तनाव की वजह से बनी हुई है, जो आगे भी इसकी कीमतों को सहारा दे सकती है।

कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

Gold Trend: 2025 में अब तक 25% रिटर्न दे चुका गोल्ड, क्या अभी भी है निवेश का मौका?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।