Credit Cards

Gold Rate Today: आज शुक्रवार को महंगा हुआ सोना, चेक करें 28 मार्च का गोल्ड रेट

Gold Rate Today: आज शुक्रवार 28 मार्च को सोना महंगा हुआ है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 90,000 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 82,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में आज सोना 450 रुपये तक महंगा हुआ है

अपडेटेड Mar 28, 2025 पर 8:07 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपये गिरकर 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

Gold Rate Today: आज शुक्रवार 28 मार्च को सोना महंगा हुआ है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 90,000 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 82,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में आज सोना 450 रुपये तक महंगा हुआ है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,01,900 रुपये के स्तर पर है। यहां जानें सोने-चांदी का आज का रेट।

चांदी का रेट

28 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,01,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांदी के भाव में कल की तुलना में आज गिरावट है।


दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

शुक्रवार 28  मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 82,510 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 81,960 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 82,510 90,000
चेन्नई 82,360 89,850
मुंबई 81,360 89,850
कोलकाता 81,360 89,850

सोने की कीमतों में तेजी के कारण

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव है, जिससे निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा, अमेरिका में संभावित नए शुल्क और आर्थिक मंदी के संकेत भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं। डॉलर में उतार-चढ़ाव, केंद्रीय बैंकों की बढ़ती सोने की खरीदारी और महंगाई की चिंताओं ने भी इसकी मांग को मजबूती दी है। इन सभी कारणों से सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब पहुंच गया है, जिससे इसकी कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है।

कैसे तय होती हैं देश में सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

Bank Holiday: ईद के दिन भी खुली रहेंगी ब्रांच, जानिये RBI ने क्यों नहीं दी Eid के दिन 31 मार्च को बैंकों को

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।