Credit Cards

Gold Rate Today: शुक्रवार को सस्ता हुआ सोना, 29 अगस्त को ये रहा सोने का भाव

Gold Rate Today Friday 29 August 2025: आज शुक्रवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। सोने के 22 और 24 कैरेट गोल्ड सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,02,600 रुपये के आसपास है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 94,040 रुपये के ऊपर है

अपडेटेड Aug 29, 2025 पर 10:00 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: सोने के भाव में 29 अगस्त को गिरावट आई है।

Gold Rate Today Friday 29 August 2025: आज शुक्रवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। सोने के 22 और 24 कैरेट गोल्ड सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,02,600 रुपये के आसपास है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 94,040 रुपये के ऊपर है। यहां जानें 29 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का भाव

चांदी इस समय 1,20,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है, जो कल जैसा ही भाव है। सोना महंगा होने की बड़ी वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हालिया फैसला है। उन्होंने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को हटा दिया, जिससे बाजार में डर और अनिश्चितता बढ़ गई। ऐसे हालात में लोग सुरक्षित निवेश की ओर जाते हैं और सोना सबसे सुरक्षित माना जाता है। इसके साथ ही, फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें घटाने का दबाव बढ़ गया है। ब्याज दरें घटने पर सोने की कीमतें और बढ़ जाती हैं। रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले अच्छे संकेतों ने भी सोने के दाम ऊपर चढ़ा दिए हैं।

शुक्रवार 29 अगस्त 2025 का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 94,200 1,02,740
चेन्नई 94,040 1,02,600
मुंबई 94,040 1,02,600
कोलकाता 94,040 1,02,600
जयपुर 94,200 1,02,740
नोएडा 94,200 1,02,740
गाजियाबाद  94,200 1,02,740
लखनऊ 94,200 1,02,740
बंगलुरु 94,040 1,02,600
पटना 94,040 1,02,600


भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?

भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय दाम, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया विनिमय दर। यही वजह है कि रोजाना सोने के रेट बदलते रहते हैं। भारतीय संस्कृति में सोना न सिर्फ गहने बल्कि निवेश और बचत का भी अहम साधन माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों में इसकी खास मांग रहती है।

Bank Holiday: आज गुरुवार को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 28 अगस्त की

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।