गोल्ड में तूफानी तेजी 11 अप्रैल को भी जारी रही। सोने ने ऊंचाई के नए रिकॉर्ड बनाए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3,200 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया। इंडिया में गोल्ड फ्यूचर्स पहली बार 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर निकल गया। इसकी वजह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ती अनिश्चितता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना टैरिफ 90 दिनों के लिए टाल दिया है। लेकिन, चीन को लेकर उनका रुख लगातार सख्त बना हुआ है। उन्होंने चीन पर 145 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। उन्होंने 90 दिनों के टैरिफ टालने का जो फैसला लिया है, चीन उसके दायरे से बाहर है। इससे दुनिया की दो आर्थिक महाशक्तियों के बीच टकराव बढ़ता दिख रहा है।
