Get App

Gold Rate Today: गोल्ड पहली बार एमसीएक्स में 95000 के पार, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

16 अप्रैल की सुबह कमोडिटी एक्सचेंज में गोल्ड फ्यूचर्स 1,079 रुपये यानी 1.15 फीसदी के उछाल के साथ 94,530 रुपये पर चल रहा था। लेकिन, करीब 1 बजे भाव 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया। 1.10 बजे गोल्ड 1,551 रुपये यानी 1.66 फीसदी की तेजी के साथ 95,002 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था

Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 16, 2025 पर 1:37 PM
Gold Rate Today: गोल्ड पहली बार एमसीएक्स में 95000 के पार, क्या आपको निवेश करना चाहिए?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली है। स्पॉट गोल्ड 1.9 फीसदी के उछाल के साथ 3,287.79 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है।

गोल्ड की कीमतें बुलेट की रफ्तार से भाग रही हैं। 16 अप्रैल को दोपहर में गोल्ड ने इतिहास रच दिया। कमोडिटी एक्सचेंज में गोल्ड का भाव 95,000 के पार कर गया। पहली बार एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स इस लेवल पर पहुंचा है। एनालिस्ट्स ने गोल्ड में तेजी जारी रहने की उम्मीद जताई थी। लेकिन, किसी ने कीमतों में इतनी ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं जताई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली है। स्पॉट गोल्ड 1.9 फीसदी के उछाल के साथ 3,287.79 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है। एक समय तो यह 3,294 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स तो करीब 2 फीसदी के उछाल के साथ 3,304 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

MCX में दोपहर में गोल्ड ने रचा इतिहास

16 अप्रैल की सुबह कमोडिटी एक्सचेंज MCX में गोल्ड फ्यूचर्स (Gold Futures) 1,079 रुपये यानी 1.15 फीसदी के उछाल के साथ 94,530 रुपये पर चल रहा था। लेकिन, करीब 1 बजे भाव 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया। 1.10 बजे गोल्ड 1,551 रुपये यानी 1.66 फीसदी की तेजी के साथ 95,002 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड का लगातार चढ़ना इस बात का संकेत है कि इनवेस्टर्स अपना पैसा सुरक्षित जगह रखना चाहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी ने पूरी दुनिया में तहलका मचाया है।

गोल्ड में तेजी की सबसे बड़ीं वजहें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें