Gold Rate Today Friday 8 August 2025: आज शुक्रवार 8 अगस्त को फिर सोना महंगा हुआ है। बढ़ते ग्लोबल ट्रेड टैरिफ ने सोने के भाव को पंख लगा दिये हैं। आज कल की तुलना में 24 कैरेट सोने क भाव 500 रुपये तक बढ़ा है। रक्षाबंधन से पहले सोने का भाव अपने पीक लेवल पर पहुंच रहा है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,02,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। यहां जानें 8 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।
देश बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,17,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में आज चांदी के भाव में 1000 रुपये की तेजी आई है।
सोने के दाम बढ़ने के कारण
दूसरा बड़ा कारण डॉलर की कमजोरी और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल सोना 3,375 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बना रहा। साथ ही नए रूसी प्रतिबंधों और अमेरिका के चिप आयात पर 100% शुल्क लगाने की चेतावनी ने भी निवेशकों का रुख सोने की ओर मोड़ दिया। कुल मिलाकर बढ़ते ग्लोबल ट्रेड टैरिफ और भू-राजनीतिक तनाव ने सोने के दामों में तेज उछाल ला दिया।
शुक्रवार 8 अगस्त 2025 का सोने का भाव
भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?
अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।