सोने में 23 अप्रैल को बड़ी गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का भाव 1-2 फीसदी तक टूटा। इंडिया में भी गोल्ड फ्यूचर्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान है। वह फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल को हटाने की अपनी धमकी से पीछे हटते दिखें। उन्होंने चीन के साथ भी टैरिफ के मसले पर समझौते की उम्मीद जताई है। इसका असर गोल्ड पर पड़ा है।
