Credit Cards

Gold Price Today: आज 5 जून को महंगा हुआ सोना, देश में BJP की गठबंधन वाली सरकार बनने का दिखा असर!

Gold Rate Today In India: लोकसभा चुनावों के रिजल्ट आ चुके हैं। देश में भाजपा की गठबंधन वाली सरकार बनती नजर आ रही है। कल के चुनावी नतीजों के बाद आज 5 जून को सोने के भाव में तेजी आई है। गोल्ड 600 रुपये तक महंगा हुआ है। चेक करें देश के 12 शहरों में गोल्ड रेट

अपडेटेड Jun 05, 2024 पर 9:20 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज 5 जून को महंगा हुआ सोना।

Gold Rate Today In India: लोकसभा चुनावों के रिजल्ट आ चुके हैं। देश में भाजपा की गठबंधन वाली सरकार बनती नजर आ रही है। कल के चुनावी नतीजों के बाद आज 5 जून को सोने के भाव में तेजी आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर  73,080 रुपये पर है। सोने के भाव में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम कल मंगलवार की तुलना में आज 600 रुपये तक महंगा हुआ है। चांदी की रिटेल कीमत 94,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...

दिल्ली में आज सोने का भाव

4 जून 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,030 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई में आज सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,810 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,860 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 64,460 73,590
कोलकाता 66,810 72,880
गुरुग्राम 66,960 73,030
लखनऊ 66,960 73,030
बेंगलुरु 66,810 72,880
जयपुर 66,960 73,030
पटना 66,860 72,930
भुवनेश्वर 66,810 72,880
हैदराबाद 66,810 72,880

Gold Price Today: इंदौर में महंगा हुआ सोना, चेक करें देश के बड़े शहरों में सोने का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।