Gold Rate Today: आज सोने के दाम में आई बड़ी गिरावट, 2300 रुपये तक गिरा सोना, जानिये गुरुवार 1 मई 2025 का दाम

Gold Rate Today: आज 1 मई 2025 को सोना 2,300 रुपये तक सस्ता हुआ है। कल अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी भी ज्यादा कीमतों के कारण बीते साल की तुलना में कम रही। लेकिन आज अक्षय तृतीया का त्योहार बीतने के बाद एक दिन में सोने में 2300 रुपये की गिरावट दिख रही है

अपडेटेड May 01, 2025 पर 10:08 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: 1 मई 2025 को सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

Gold Rate Today: आज 1 मई 2025 को सोना 2,300 रुपये तक सस्ता हुआ है। कल अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी भी ज्यादा कीमतों के कारण बीते साल की तुलना में कम रही। लेकिन आज अक्षय तृतीया का त्योहार बीतने के बाद एक दिन में सोने में 2300 रुपये की गिरावट दिख रही है।सोने के भाव ने 22 अप्रैल को 1,00,000 रुपये के स्तर को छुआ था। हालांकि, उसके बाद से गोल्ड अभी तक 1 लाख रुपये के स्तर पर नहीं आया और इसमें लगातार करेक्शन आ रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या सोने में गिरावट का दौर आगे भी जारी रहेगा? पहले जानते हैं कि गुरुवार 1 मई 2025 को सोने-चांदी का भाव क्या रहा।

1 मई 2025 को सोने के भाव

आज गुरुवार 1 मई को सोने का भाव कल की तुलना में करीब 2300 रुपये तक कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का दाम 87,700 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 95,700 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी  1 लाख रुपये के भाव के नीचे आ गई है। चांदी का दाम 99,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है।


चांदी का रेट

गुरुवार 1 मई 2025 को चांदी का भाव 99900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी का दाम काफी समय के बाद एक लाख रुपये के नीचे आया है।

दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

गुरुवार 1 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 87,900 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,880 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 87,750 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 87,900 95,880
चेन्नई 87,750 95,730
मुंबई 87,750 95,730
कोलकाता 87,750 95,730
जयपुर 87,900 95,880
नोएडा 87,900 95,880
गाजियाबाद  87,900 95,880
लखनऊ 87,900 95,880
बंगलुरु 87,750 95,730
पटना 87,750 95,730

 

कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन मोबाइल से खरीद रहे हैं सोना, तो ध्यान रखें ये है शुभ मुहूर्त

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: May 01, 2025 10:06 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।