Credit Cards

Gold Rate Today: सोने के भाव में आज आई तेजी, चेक करें 27 मार्च का गोल्ड रेट

Gold Rate Today: आज गुरुवार 27 मार्च को सोना महंगा हुआ है। लगादार तीन दिन तक दाम गिरने के बाद सोने के दाम आज चढ़े हैं। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 89,400 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 81,850 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Mar 27, 2025 पर 8:15 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: आज 27 मार्च को सोना महंगा हुआ है।

Gold Rate Today: आज गुरुवार 27 मार्च को सोना महंगा हुआ है। लगादार तीन दिन तक दाम गिरने के बाद सोने के दाम आज चढ़े हैं। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 89,400 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 81,850 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,02,100रुपये के स्तर पर है। यहां जानें सोने-चांदी का आज का रेट।

चांदी का रेट

27 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,02,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांदी के भाव में आज तेजी रही।


दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

गुरुवार 27 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 82,110 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,560 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 81,960 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज पूरे देश में सोने के भाव में गिरावट रही है। कल की तुलना में सोना 400 रुपये तक सस्ता हुआ है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 82,110 89,560
चेन्नई 81,960 89,410
मुंबई 81,960 89,410
कोलकाता 81,960 89,410

सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई?

सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है, जिसका मुख्य कारण सुरक्षित निवेश के रूप में इसकी बढ़ती मांग है। वैश्विक बाजारों में आर्थिक अनिश्चितता और महंगाई के दबाव के चलते निवेशक सोने को एक सुरक्षित संपत्ति के रूप में देख रहे हैं। इसके अलावा, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में बढ़ता निवेश भी कीमतों को समर्थन दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संभावित शुल्क बदलाव और बाजार में अस्थिरता के कारण सोने की मांग बढ़ रही है, जिससे इसके दामों में लगातार इजाफा हो रहा है।

कैसे तय होती हैं देश में सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

Bank Holiday: 31 मार्च को खुले रहेंगे बैंक, ईद पर ब्रांच नहीं होगी बंद, जानिये RBI ने क्यों किया ऐसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।