Get App

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन मंगलवार को सस्ता हुआ सोना, चेक करें 4 फरवरी का गोल्ड रेट

Gold Price Today: बजट के बाद लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। आज 4 फरवरी मंगलवार को सोना सस्ता हुआ है। आज 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में 400 रुपये तक कम हुआ है। 10 ग्राम सोने का भाव औसत 84,100 रुपये के आसपास कारोबार कारोबार कर रहा है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Feb 04, 2025 पर 7:58 AM
Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन मंगलवार को सस्ता हुआ सोना, चेक करें 4 फरवरी का गोल्ड रेट
Gold Rate Today: सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गया है।

Gold Rate Today: बजट के बाद लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। आज 4 फरवरी मंगलवार को सोना सस्ता हुआ है। आज 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में 400 रुपये तक कम हुआ है। 10 ग्राम सोने का भाव औसत 84,100 रुपये के आसपास कारोबार कारोबार कर रहा है। सरकार ने सोने पर बजट में इंपोर्ट ड्यूटी नहीं बढ़ाई है। इससे इन्वेस्टर को राहत जरूर मिली होगी। कहीं न कहीं इसका फायदा आम ग्राहकों को भी मिला है। सोने का भाव अब अपनी पीक से नीचे आ रहा है।

क्यों हैं गोल्ड 84000 रुपये के पार?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल और अमेरिकी नीतियों में बदलाव की वजह से निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानकर इसमें पैसा लगा रहे हैं, जिससे इसकी कीमतें बढ़ी हुई हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ब्याज दरें कम होती हैं और बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो सोने और चांदी की कीमतें और बढ़ सकती हैं। भारत में शादी-ब्याह और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ती है, जिससे आने वाले महीनों में इसकी कीमतों में और तेजी आ सकती है।

दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम हुआ कम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें