Get App

Gold Rate Today: सोने के भाव में आई तेजी, जानिये बुधवार 3 सितंबर का गोल्ड रेट

Gold Rate Today 3 September 2025: आज बुधवार 3 सितंबर को सोने में मामूली तेजी नजर आई है। सोना अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। 10 ग्राम सोने का भाव 1,06,200 रुपये के ऊपर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2025 पर 9:48 AM
Gold Rate Today: सोने के भाव में आई तेजी, जानिये बुधवार 3 सितंबर का गोल्ड रेट
Gold Rate: आज सोना महंगा हुआ है।

Gold Rate Today 3 September 2025: आज बुधवार 3 सितंबर को सोने में मामूली तेजी नजर आई है। सोना अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। 10 ग्राम सोने का भाव 1,06,200 रुपये के ऊपर है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 97,400 रुपये के पार है। कल की तुलना में गोल्ड के रेट में 100 रुपये की तेजी है। यहां जानें 3 सितंबर 2025 का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का भाव

चांदी का भाव 1,27,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। चांदी आज कल के मुकाबले 900 रुपये महंगी हुई है।

क्यों सोने ने पकड़ी रफ्तार

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई बड़े कारण हैं। सबसे अहम वजह है अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद। जब ब्याज दरें घटती हैं तो निवेशक सुरक्षित जगह पैसा लगाना पसंद करते हैं, और सोना-चांदी हमेशा से भरोसेमंद विकल्प रहे हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर असमंजस, रुपये का कमजोर होना और अंतरराष्ट्रीय तनाव भी सोने की चमक बढ़ा रहे हैं। वहीं चांदी के मामले में, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर से बढ़ती मांग ने निवेशकों और सट्टेबाजों को और ज्यादा आकर्षित किया है, जिससे इसके दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें