Commodity Market : बजट के बाद से सोने चांदी में गिरावट जारी है। MCX पर सोना 4 महीनों और चांदी 2 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंच गए हैं। सोना 68000 और चांदी 81300 के नीचे कारोबार कर रहे हैं। क्यों गिर रहे हैं इनके दाम। ये बताते सीएनबीसी-आवाज़ की सहयोगी मनीषा गुप्ता ने बताया कि COMEX पर सोना 2380 डॉलर के नीचे दिख रहा है। वहीं, COMEX पर चांदी 28 डॉलर के नीचे चली गई है। 31 जुलाई को अमेरिकी फेड दरों पर फैसला लेगा। चीन की कमजोर मांग ने भी दबाव बनाया है।
