Gold Rate Today: आज शुक्रवार को सोने-चांदी के भाव में तेजी है। आज सोने के 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 500 रुपये तक की तेजी आई है। यहां आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पटना, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में गोल्ड रेट के बारे में बता रहे हैं। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 67,080 रुपये है। चेन्नई में गोल्ड का रेट सबसे अधिक 67,640 रुपये है। गोल्ड की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में हैं। एक किलो चांदी का भाव 76,500 रुपये पर है।
भारत में आज रिटेल बाजार में सोने की कीमत
आज दिल्ली में सोने का भाव
22 मार्च 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 61,500 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,080 रुपये है।
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 61,400 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 66,930 रुपये है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 61,400 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,980 रुपये है।
आज 22 मार्च 2024 को गोल्ड की कीमत
सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर
सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।