Credit Cards

Gold Price: सोने के भाव में आई मामूली तेजी, चांदी में रही गिरावट, चेक करें आज का रेट

Gold Silver Price Today 9th February 2023: आज हफ्ते के चौथे दिन सोने के दाम में मामूली तेजी रही। 10 ग्राम गोल्ड का भाव 57,500 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 17 रुपये की तेजी के साथ 57,555 रुपये पर आ गया। कल 10 ग्राम सोने का भाव 57,538 रुपये पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट आई है

अपडेटेड Feb 09, 2023 पर 1:01 PM
Story continues below Advertisement
Gold Silver Rate: सोने में आई तेजी लेकिन चांदी में आज रही गिरावट।

Gold Silver Price Today 9th February 2023: आज हफ्ते के चौथे दिन सोने के दाम में मामूली तेजी रही। 10 ग्राम गोल्ड का भाव 57,500 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है।  24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 17 रुपये की तेजी के साथ 57,555 रुपये पर आ गया। कल 10 ग्राम सोने का भाव 57,538 रुपये पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट आई है। सिल्वर का रेट 94 रुपये गिरकर 67,422 रुपये पर आ गया।

57,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है गोल्ड

गोल्ड 57,500 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 15 रुपये की तेजी आई। आज ये 52,720 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर चेक कर लें।


IBJA पर सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल बुधवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव

मेटल 9 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) 8 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 57555 57538 17
Gold 995 (23 कैरेट) 57325 57308 17
Gold 916 (22 कैरेट) 52720 52705 15
Gold 750 (18 कैरेट) 43166 43154 12
Gold 585 ( 14 कैरेट) 33670 33660 10
Silver 999 67422 Rs/Kg 67516 Rs/Kg -94 Rs/Kg

गोल्ड के भाव में बनी रहेगी तेजी

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है।  केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।

अडानी ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ Hindenburg रिसर्च रिपोर्ट सही है या गलत! सुप्रीम कोर्ट 10 फरवरी को लेगा फैसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।