Gold Silver Price Today: सोना ₹600 महंगा हुआ, चांदी सपाट; चेक करें ताजा रेट

Gold Silver Price Today: दिल्ली में सोमवार को सोना ₹600 महंगा होकर ₹1,46,900 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि चांदी ₹1,92,500 प्रति किलो पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुओं में तेजी दिखी। आगे कीमतों की दिशा किन वजहों से तय होगी?

अपडेटेड Nov 09, 2026 पर 8:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विदेशी बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी रही।

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में सोमवार को हल्की तेजी देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना ₹600 महंगा होकर ₹1,46,900 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका भाव ₹1,46,300 प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह ₹1,92,500 प्रति किलो पर बनी रही।

कच्चे तेल की गिरावट से सोने को सहारा

HDFC Securities के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और डॉलर में स्थिरता से सोने को सहारा मिला है। इससे घरेलू बाजार में निवेशकों का भरोसा बढ़ा।


ब्रोकरेज फर्म Lemonn के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में हालिया गिरावट के बाद दिवाली के दौरान फिजिकल गोल्ड की खरीदारी बढ़ी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी चमके

विदेशी बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी रही। स्पॉट गोल्ड करीब 1% बढ़कर 4,100 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 1% से ज्यादा चढ़कर 52.58 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Motilal Oswal Financial Services के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी के मुताबिक, सोना पिछले सप्ताह की गिरावट से उबरकर फिर 4,100 डॉलर के ऊपर पहुंच गया है। निवेशक अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों, बॉन्ड यील्ड में नरमी और भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीदों पर नजर रख रहे हैं।

हालांकि, मजबूत रोजगार आंकड़ों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है। दिसंबर में ब्याज दरें ऊंची रखने या फिर बढ़ाने की संभावना भी बनी हुई है।

चीन की खरीदारी से भी मिला सपोर्ट

चीन के केंद्रीय बैंक ने लगातार 24वें महीने सोने की खरीदारी जारी रखी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नरम रुख से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इससे महंगाई की चिंता कुछ कम हुई है और सोने को सपोर्ट मिला है।

आगे निवेशकों की नजर अमेरिका के महंगाई आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के फैसलों, रूस-यूक्रेन बातचीत और कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी। इन घटनाओं से सोने और चांदी की कीमतों को दिशा मिल सकती है।

Crude Oil Price: ट्रंप के बयान से कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, ईरान पर हमले की आशंका घटी

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।