Get App

Gold Silver Prices: सोने-चांदी के लिए यह हफ्ता अहम, एक्सपर्ट से जानिए किस ओर जाएगा भाव

Gold Silver Prices: सोने-चांदी के लिए यह हफ्ता दिशा तय करने वाला हो सकता है। अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और ग्लोबल डेटा के बीच बाजार में तेजी जारी रहेगी या गिरावट आएगी, जानिए एक्सपर्ट्स से।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 19, 2026 पर 10:25 PM
Gold Silver Prices: सोने-चांदी के लिए यह हफ्ता अहम, एक्सपर्ट से जानिए किस ओर जाएगा भाव
पिछले हफ्ते सोना 1,957 रुपये यानी 1.3 प्रतिशत बढ़कर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Gold Silver Prices: सोमवार, 20 अप्रैल से शुरू होने वाला हफ्ता सोने और चांदी के लिए काफी अहम रहने वाला है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और बड़े देशों के आर्थिक आंकड़ों के बीच यह तय होगा कि बाजार में तेजी जारी रहेगी या अब थोड़ी ठंडक आ सकती है।

बाजार की नजर किन चीजों पर

इस हफ्ते ट्रेडर्स खास तौर पर कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका के अहम आंकड़ों पर नजर रखेंगे। इनमें रिटेल सेल्स, हाउसिंग डेटा और कंज्यूमर सेंटिमेंट शामिल हैं।

इसके अलावा अमेरिका और ब्रिटेन के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के PMI आंकड़े भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें