Gold Silver Price Today 18th January 2023: ज्वैलरी बाजार में आज सोने के भाव में करेक्शन आया है। गोल्ड के रेट में आज 147 रुपये की गिरावट आई है। गोल्ड का रेट आज 56,605 रुपये पर खुला। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल मंगलवार को 56,752 रुपये पर बंद हुआ। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।
