Credit Cards

Gold Price: रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद सोने के भाव में आया करेक्शन, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today 25th January 2023: ज्वैलरी बाजार में कल सोने का भाव नए रिकॉर्ड पर पहुंचने के बाद आज गिरा गया। गोल्ड रेट में आज 184 रुपये का करेक्शन आया। सोने का भाव आज 57,138 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल मंगलवार को 57,322 रुपये पर बंद हुआ

अपडेटेड Jan 25, 2023 पर 1:36 PM
Story continues below Advertisement
सोने और चांदी के भाव में आज आया करेक्शन।

Gold Silver Price Today 25th January 2023: ज्वैलरी बाजार में कल सोने का भाव नए रिकॉर्ड पर पहुंचने के बाद आज गिरा गया। गोल्ड रेट में आज 184 रुपये का करेक्शन आया। सोने का भाव आज 57,138 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल मंगलवार को  57,322 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के भाव में 120 रुपये की गिरावट आई  और दाम 67,900 रुपय पर आ गया।  अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।

57,100 रुपये के ऊपर गोल्ड

गोल्ड 57,138 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। बीते शुक्रवार को भाव 57,000 रुपये के ऊपर चला गया था और अभी भी दाम 57,000 रुपये के ऊपर बने हुए हैं। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 169 रुपये की गिरावट आई और आज ये 52,338 रुपये पर कारोबार कर रहा है।


IBJA पर आज 25 जनवरी की सुबह सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल मंगलवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव

मेटल 25 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) 24 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 57138 57322 -184
Gold 995 (23 कैरेट) 56909 57092 -183
Gold 916 (22 कैरेट) 52338 52507 -169
Gold 750 (18 कैरेट) 42854 42992 -138
Gold 585 ( 14 कैरेट) 33426 33533 - 107
Silver 999 67947 Rs/Kg 68137 Rs/Kg -190 Rs/Kg

गोल्ड के भाव में आगे रह सकती है तेजी

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। अभी सोने के मौजूदा ट्रेंड को देखें तो गोल्ड जल्द इस लेवल पर पहुंच सकता है। अगर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।

Stock Market Today Live: सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 18,100 के आसपास खुला, फोकस में RIL, ICICI Bank, Yes Bank

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।