Gold Rate Today: सोना-चांदी आज 25 जुलाई को हुआ सस्ता, जानिये शुक्रवार को कितना कम हुआ गोल्ड रेट

Gold Rate Today: आज शुक्रवार 25 जुलाई को सोना-चांदी अपने पीक लेवल से नीचे आ गया है। सोने में आज 1000 रुपये तक की गिरावट आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का रेट 92,600 रुपये के पार है। चांदी का रेट 1,17,900 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 9:57 AM
Story continues below Advertisement
Gold SIlver Rate: सोने-चांदी के भाव में आज गिरावट आई है।

Gold Rate Today: आज शुक्रवार 25 जुलाई को सोना-चांदी अपने पीक लेवल से नीचे आ गया है।  सोने में आज 1000 रुपये तक की गिरावट आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का रेट 92,600 रुपये के पार है। चांदी का रेट 1,17,900 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। जानिये देश के बड़े शहरों की बुलियन मार्केट में आज 25 जुलाई का सोने-चांदी का भाव क्या रहा।

आज सोने-चांदी में क्यों आई गिरावट?

कीमतों में गिरावट की पहली बड़ी वजह ये है कि अमेरिका ने जापान और फिलीपींस के साथ नया व्यापार समझौता किया है। इससे दुनिया भर के निवेशकों को लगने लगा कि अब बाजार में तनाव कम हो सकता है और आगे भी यूरोप या चीन के साथ ऐसे समझौते हो सकते हैं। जब माहौल स्थिर नजर आता है तो लोग सोने जैसे सुरक्षित निवेश से पैसा निकालने लगते हैं और शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले निवेश की तरफ बढ़ते हैं। इस मुनाफावसूली की वजह से सोने की मांग थोड़ी कम हो गई, जिससे कीमतों में गिरावट आई।

दूसरी वजह ये है कि अब दुनिया भर में निवेशकों की नजर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और केंद्रीय बैंकों के फैसलों पर है। आने वाले दिनों में अमेरिका का बेरोजगारी डेटा और यूरोप-अमेरिका के ब्याज दरों पर फैसले बाजार को काफी प्रभावित कर सकते हैं। अगर इन आंकड़ों से लगता है कि अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, तो निवेशक सोना बेचकर दूसरे विकल्प चुन सकते हैं। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।


शुक्रवार 25 जुलाई 2025 का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 92,690 1,01,110
चेन्नई 92,540 1,09,960
मुंबई 92,540 1,09,960
कोलकाता 92,540 1,09,960
जयपुर 92,690 1,01,110
नोएडा 92,690 1,01,110
गाजियाबाद  92,690 1,01,110
लखनऊ 92,690 1,01,110
बंगलुरु 92,540 1,09,960
पटना 92,540 1,09,960

भारत में सोने की कीमत को कैसे होती है तय?

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।

Bank Holidays: अगस्त में आधा महीना बंद रहेंगे बैंक, जानिये आपके राज्य में कब-क

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 25, 2025 9:43 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।