Get App

Gold Rate Today: सोना-चांदी आज 25 जुलाई को हुआ सस्ता, जानिये शुक्रवार को कितना कम हुआ गोल्ड रेट

Gold Rate Today: आज शुक्रवार 25 जुलाई को सोना-चांदी अपने पीक लेवल से नीचे आ गया है। सोने में आज 1000 रुपये तक की गिरावट आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का रेट 92,600 रुपये के पार है। चांदी का रेट 1,17,900 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2025 पर 9:57 AM
Gold Rate Today: सोना-चांदी आज 25 जुलाई को हुआ सस्ता, जानिये शुक्रवार को कितना कम हुआ गोल्ड रेट
Gold SIlver Rate: सोने-चांदी के भाव में आज गिरावट आई है।

Gold Rate Today: आज शुक्रवार 25 जुलाई को सोना-चांदी अपने पीक लेवल से नीचे आ गया है।  सोने में आज 1000 रुपये तक की गिरावट आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का रेट 92,600 रुपये के पार है। चांदी का रेट 1,17,900 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। जानिये देश के बड़े शहरों की बुलियन मार्केट में आज 25 जुलाई का सोने-चांदी का भाव क्या रहा।

आज सोने-चांदी में क्यों आई गिरावट?

कीमतों में गिरावट की पहली बड़ी वजह ये है कि अमेरिका ने जापान और फिलीपींस के साथ नया व्यापार समझौता किया है। इससे दुनिया भर के निवेशकों को लगने लगा कि अब बाजार में तनाव कम हो सकता है और आगे भी यूरोप या चीन के साथ ऐसे समझौते हो सकते हैं। जब माहौल स्थिर नजर आता है तो लोग सोने जैसे सुरक्षित निवेश से पैसा निकालने लगते हैं और शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले निवेश की तरफ बढ़ते हैं। इस मुनाफावसूली की वजह से सोने की मांग थोड़ी कम हो गई, जिससे कीमतों में गिरावट आई।

दूसरी वजह ये है कि अब दुनिया भर में निवेशकों की नजर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और केंद्रीय बैंकों के फैसलों पर है। आने वाले दिनों में अमेरिका का बेरोजगारी डेटा और यूरोप-अमेरिका के ब्याज दरों पर फैसले बाजार को काफी प्रभावित कर सकते हैं। अगर इन आंकड़ों से लगता है कि अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, तो निवेशक सोना बेचकर दूसरे विकल्प चुन सकते हैं। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें