Get App

Gold vs Silver: एक साल में 140% उछली चांदी, इन 5 कारणों के चलते सोने से दिया बेहतर रिटर्न

Gold vs Silver: पिछले एक साल में चांदी ने सोने से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। चांदी की कीमतों में 140 प्रतिशत तक का तेज उछाल देखने को मिला। वहीं, सोना इस दौरान सिर्फ 40 प्रतिशत ही बढ़ा। जानिए किन 5 कारणों से चांदी में आई तूफानी तेजी।

Suneel Kumarअपडेटेड May 17, 2026 पर 8:43 PM
Gold vs Silver: एक साल में 140% उछली चांदी, इन 5 कारणों के चलते सोने से दिया बेहतर रिटर्न
गोल्ड-सिल्वर रेशियो यह बताता है कि सोने के मुकाबले चांदी कितनी महंगी या सस्ती है।

Gold vs Silver: पिछले 12 महीनों में ज्यादातर निवेशकों का फोकस सोने पर रहा, लेकिन असली चमक चांदी ने दिखाई। इस दौरान चांदी की कीमतों में करीब 140 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी आई। वहीं, सोना सिर्फ 40 प्रतिशत ही बढ़ पाया।

इतना ही नहीं, 5 और 10 साल के आंकड़े भी बताते हैं कि लंबी अवधि में चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है। सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि चांदी ने सोने को पीछे छोड़ दिया। इसके पीछे पांच बड़े कारण हैं।

1. सिर्फ कीमती धातु नहीं, इंडस्ट्रियल मेटल भी

सोने का इस्तेमाल ज्यादातर निवेश और ज्वेलरी में होता है। लेकिन चांदी की खास बात यह है कि यह कीमती धातु होने के साथ साथ एक अहम इंडस्ट्रियल मेटल भी है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, सेमीकंडक्टर, माइक्रोचिप, AI टेक्नोलॉजी, 5G नेटवर्क और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर्स में चांदी की भारी जरूरत पड़ती है। पिछले एक साल में क्लीन एनर्जी और टेक्नोलॉजी सेक्टर की मांग बढ़ने से चांदी की डिमांड भी तेजी से बढ़ी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें