हाल के सालों में सरकारी कंपनियों में ज्यादा निवेश करने के लिए प्रशांत जैन को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा है। बतातें चलें कि प्रशांत जैन जाने-माने फंड मैनेजर और एचडीएफसी म्यूचुअल फंड के पूर्व चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर हैं। शुरुआत में प्रशांत जैन की आलोचना कुछ सही भी लग रही थी। अपने फंड हाउस में वो जिस पोर्टफोलियो का मैनेजमेंट करते थे वह पीएसयू कंपनियों में बड़े एक्सपोजर के कारण दूसरे पोर्टफोलियो की तुलना में कमजोर प्रदर्शन करता नजर आ रहा था।
