Get App

इंडियन ट्रैवलर्स के लिए खुशखबरी! जॉर्जिया ने भारतीयों के लिए आसान किये वीजा नियम

भारतीय यात्रियों के लिए अब काकेशस एरिया में जाना पहले से आसान हो जाएगा। जॉर्जिया ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा नियमों में ढील दी है। अब जिन भारतीयों के पास अमेरिका, ब्रिटेन, शेंजेन देशों या जापान का वैलिड वीजा या रेजिडेंस परमिट है, वे बिना किसी एक्स्ट्रा जॉर्जियन वीजा के देश में एंट्री ले सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2025 पर 11:21 AM
इंडियन ट्रैवलर्स के लिए खुशखबरी! जॉर्जिया ने भारतीयों के लिए आसान किये वीजा नियम
जॉर्जिया ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा नियमों में ढील दी है।

भारतीय यात्रियों के लिए अब काकेशस एरिया में जाना पहले से आसान हो जाएगा। जॉर्जिया ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा नियमों में ढील दी है। अब जिन भारतीयों के पास अमेरिका, ब्रिटेन, शेंजेन देशों या जापान का वैलिड वीजा या रेजिडेंस परमिट है, वे बिना किसी एक्स्ट्रा जॉर्जियन वीजा के देश में एंट्री ले सकते हैं। यह बदलाव दोनों देशों के बीच टूरिज्म और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।

जॉर्जिया अपनी खूबसूरत पहाड़ियों, ऐतिहासिक चर्चों, अंगूर की वादियों और राजधानी त्बिलिसी की वजह से तेजी से भारतीय टूरिस्टों का पसंदीदा जगह बन गई है। इस फैसले से भारतीय पर्यटकों के लिए जॉर्जिया का सफर और भी आसान और किफायती हो जाएगा।

बिना वीजा मिल सकेगी एंट्री

जिन भारतीय नागरिकों के पास अमेरिका, ब्रिटेन, शेंजेन देशों या जापान जैसे देशों का वीजा या रेजिडेंस परमिट है, उन्हें अब जॉर्जिया के लिए अलग से वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। इससे खासतौर पर उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो कम खर्च में एक खूबसूरत देश घूमना चाहते हैं और पेपरवर्क से बचना चाहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें