Get App

सरकारी कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर होगी 26000 रुपये! सरकार करने वाली है ऐलान

Budget 2024: फिटमेंट फैक्टर को आखिरी बार 2016 में बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये किया गया था। फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी से न्यूनतम बेसिक वेतन 26,000 रुपये हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2024 पर 2:27 PM
सरकारी कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर होगी 26000 रुपये! सरकार करने वाली है ऐलान
Budget 2024: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट से सरकारी कर्मचारियों को काफी उम्मीदें हैं।

Budget 2024: 23 जुलाई 2024 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट पेश करेंगी। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट से सरकारी कर्मचारियों को काफी उम्मीदें हैं। सरकारी कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाए जानें की डिमांड कर रहे हैं। इस बार बजट में इसके बढ़ने की उम्मीद सबसे ज्यादा है क्योंकि वह उम्मीद कर रहे हैं कि सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है। अगर ऐसा होगा तो केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को सैलरी में बंपर बढ़ोतरी हो जाएगी। आइए जानते है कि क्या है, फिटमेंट फैक्टर।

फिटमेंट फैक्टर क्या होता है?

फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक सैलरी तय करता है। बेसिक सैलरी के आधार पर भत्ते भी तय होते हैं। बेसिक सैलरी और भत्तों को मिलाकर जो पैसा बनता है वही आपकी सैलरी होती है। फिटमेंट फैक्टर बेसिक सैलरी तय करने का आधार है।

फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कितनी बढ़ेगी सैलरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें