Get App

Government Schemes: रिटायरमेंट के बाद नियमित कमाई चाहिए? इन 3 सरकारी स्कीम में कर सकते हैं निवेश

Government Schemes: रिटायरमेंट के बाद हर महीने कमाई चाहिए, तो तीन सरकारी योजनाएं आपके काम आ सकती हैं। पोस्ट ऑफिस MIS में 5 लाख रुपये जमा करने पर कितनी रकम मिलेगी? SCSS से कितनी कमाई होगी और NPS से कितनी पेंशन मिल सकती है? समझिए पूरा कैलकुलेशन।

Suneel Kumarअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 3:11 PM
Government Schemes: रिटायरमेंट के बाद नियमित कमाई चाहिए? इन 3 सरकारी स्कीम में कर सकते हैं निवेश
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम यानी MIS उन लोगों के लिए है, जिन्हें हर महीने ब्याज चाहिए।

Government Schemes: नौकरी के दौरान हर महीने सैलरी आती है। घर का खर्च चलता रहता है। लेकिन रिटायरमेंट के बाद सैलरी बंद हो जाती है। फिर राशन, बिजली बिल और दवाइयों का खर्च कैसे चलेगा? अगर आपके पास जमा पूंजी है, तो उससे हर महीने कमाई की जा सकती है।

सरकार की कुछ बचत योजनाएं इसमें मदद कर सकती हैं। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) और सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) ऐसे ही विकल्प हैं। वहीं, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिल सकती है। आइए, उदाहरण से समझते हैं कि किस योजना में कितना पैसा लगाने पर कितनी कमाई हो सकती है।

पोस्ट ऑफिस MIS

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम यानी MIS उन लोगों के लिए है, जिन्हें हर महीने ब्याज चाहिए। इसमें एक बार पैसा जमा करना होता है। इसके बाद हर महीने ब्याज मिलता है। इसकी मौजूदा वब्याज दर 7.4% सालाना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें