क्या आपने भी जमीन खरीद ली है और उसे अब देखने नहीं जा पाते? अब सरकार ने उस पर बिना आपकी इजाजत के कब्जा कर लिया है। सरकार जब चाहे आपकी प्रॉपर्टी पर कब्जा कर सकती है? हाल में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला ऐसे ही एक मामले पर आया है। जहां, सरकार ने बिना मुआवजा और प्रोसेस के जमीन पर कब्जा कर लिया। आपको बता दें कि सरकार बिना आपकी सहमति के आपके जमीन नहीं ले सकती है। ऐसे मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा कि सरकार किसी भी व्यक्ति की प्राइवेट संपत्तिय या जमीन को जबरन अपने कब्जे में नहीं ले सकती, जब तक कि वह कानूनी प्रक्रिया का पालन न करे और उचित मुआवजा न दे। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में सुख दत्त रत्र बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य (2022) मामले में ये फैसला सुनाया है कि ऐसा बिल्कुल नहीं किया जा सकता।
