Get App

Insurance policy: इंश्योरेंस पॉलिसी को जल्द जीएसटी से मिल सकती है छूट, जानिए क्या है सरकार का प्लान

IRDAI ने लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी में राहत को लेकर अपनी राय दे दी है। इंश्योरेंस पर जीओएम की मीटिंग अप्रैल में हो सकती है। इसमें जीएसटी काउंसिल को अपनी सिफारिशों को वह अंतिम रूप दे सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 4:58 PM
Insurance policy: इंश्योरेंस पॉलिसी को जल्द जीएसटी से मिल सकती है छूट, जानिए क्या है सरकार का प्लान
अभी लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है।

लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जल्द जीएसटी से राहत मिल सकती है। अप्रैल में इंश्योरेंस पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (जीओएम) की मीटिंग होने की उम्मीद है। इसमें जीओएम जीएसटी काउंसिल को अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देगा। काउंसिल मई में होने वाली अपनी बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। आईआरडीएआई पहले ही इस बारे में अपनी राय दे चुकी है। सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी।

IRDAI ने इस मसले पर आपनी राय दे दी है

अधिकारी ने मनीकंट्रोल से कहा, "IRDAI ने लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर GST में राहत को लेकर अपनी राय दे दी है। इंश्योरेंस पर जीओएम की मीटिंग अप्रैल में हो सकती है। इसमें जीएसटी काउंसिल को अपनी सिफारिशों को वह अंतिम रूप दे सकता है। फिर जीएसटी काउंसिल अप्रैल अंत या मई में होने वाली बैठक में राहत देने का फैसला ले सकती है।" उन्होंने कहा कि राज्यों की सरकारें इंश्योरेंस सेक्टर को जीएसटी में राहत देने के लिए तैयार हैं। लेकिन, इस बारे में फैसला नहीं होने की वजह यह है कि आईआरडीएआई ने अपनी राय नहीं दी थी।

21 दिसंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक में नहीं हो सका था फैसला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें