Get App

अमेरिकी एच-1बी वीजा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू होगी, जानिए इसके नियम और शर्तें

एच-1बी वीजा की शुरुआत 1990 में हुई थी। इसके तहत अमेरिका विदेशी लोगों को अस्थायी रूप से अपने देश में नौकरी करने की इजाजत देता है। सिर्फ विशेष क्षेत्रों में काम का अनुभव रखने वाले विदेशी लोगों को अमेरिकी सरकार यह वीजा जारी करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2025 पर 6:54 PM
अमेरिकी एच-1बी वीजा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू होगी, जानिए इसके नियम और शर्तें
डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की तरफ से एच-1बी वीजा के अंतिम नियम 17 जनवरी, 2025 से लागू हो गए हैं।

यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) ने फिस्कल ईयर 2026 एच-1बी वीजा के शुरुआती रजिस्ट्रेशन पीरियड का ऐलान कर दिया है। रजिस्ट्रेशन 7 मार्च को खुलेगा। यह 24 मार्च, 2025 को बंद हो जाएगा। इस दौरान एच-1बी वीजा के सेलेक्शन प्रोसेस के लिए अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने के लिए यूएससीआईएस ऑनलाइन अकाउंट होना जरूरी है। आवेदन को अप्लाई करने के दौरान रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकानी होगी।

क्या है प्रोसेस?

ऐसे एंप्लॉयर जिन्हें अपने एंप्लॉयीज के लिए एच-1बी वीजा (H-1B Visa)  की जरूरत है, उन्हें अप्लाई करने के लिए ऑर्गेजाइनेशनल अकाउंट बनाना होगा। आवेदक को  रजिस्ट्रेशन फीस चुकानी होगी। जो लोग पहली बार एच-1बी वीजा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें भी अकाउंट बनाना होगा। यूएससीआईएस बेनेफिशियरी की जरूरत को ध्यान में रख सेलेक्शन प्रोसेस का इस्तेमाल करता है। अगर यूएससीआईएस को 24 मार्च तक पर्याप्त संख्या मं यूनियन बेनेफिशियरी मिल जाते हैं तो वह यूनियन बेनेफियरी का सेलेक्शन के बाद यूजर को उसके ऑनलाइन अकाउंट के जरिए सूचित करेगा।

कौन कर सकता है अप्लाई?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें