Haryana Motor Vehicle Tax Rebate for Women: हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके नाम पर वाहन रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नॉन-ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के लिए मोटर व्हीकल टैक्स (Road Tax) में महिलाओं को 1% की विशेष छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
