HDFC Bank ने दिया झटका! महीने में दूसरी बार घटाया FD पर ब्याज, चेक करें इंटरेस्ट रेट

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC ने एक बार फिर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरों में कटौती की है। यह कटौती 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) की गई है और यह 25 जून 2025 से लागू हो गई है

अपडेटेड Jun 26, 2025 पर 4:07 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC ने एक बार फिर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरों में कटौती की है।

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC ने एक बार फिर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरों में कटौती की है। यह कटौती 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) की गई है और यह 25 जून 2025 से लागू हो गई है। यह इस महीने की दूसरी बार कटौती है। इससे पहले 10 जून को भी बैंक ने कुछ चुनिंदा FD पर ब्याज दर घटाई थी। यह बदलाव उन डिपॉजिट्स पर लागू होंगे जिनका अमाउंट 3 करोड़ से कम है। इसके अलावा 24 जून 2025 से सेविंग अकाउंट पर भी 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है।

HDFC बैंक ने इन एफडी पर कम किया ब्याज

अब HDFC बैंक सामान्य ग्राहकों को 15 महीने से कम और 18 महीने से ज्यादा की FD पर 6.60% की बजाय 6.35% ब्याज देगा। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 7.10% से घटाकर 6.85% कर दी गई है। बैंक की मौजूदा FD ब्याज दरें अब सामान्य ग्राहकों के लिए 2.75% से 6.60% और सीनियर सिटीजन के लिए 3.25% से 7.10% के बीच हैं। RBI के रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बाद यह बदलाव किए गए हैं। इससे साफ है कि ब्याज दरों में गिरावट का असर अब सीधे ग्राहकों की बचत और निवेश पर दिखने लगा है।


एचडीएफसी बैंक की 3 करोड़ रुपये तक की FD पर ब्याज दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 3.25 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 3.25 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 3.75 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए – 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 4.75 प्रतिशत

61 दिन से 89 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत

90 दिन से 6 महीने के बराबर: आम जनता के लिए – 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत

6 महीने 1 दिन से 9 महीने से कम: आम जनता के लिए - 5.50प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.00 प्रतिशत

9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत

1 साल से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए – 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.35 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.85 प्रतिशत

18 महीने 1 दिन से 21 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.60 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.95 प्रतिशत

21 महीने से 2 साल: सामान्य जनता के लिए - 6.45 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.20 प्रतिशत

2 साल 1 दिन और 2 साल 11 महीने से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.45 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.95 प्रतिशत

2 साल 11 महीने 1 दिन और 35 महीने तक - 6.45 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.95 प्रतिशत

2 साल 11 महीने 1 दिन और 3 साल तक - 6.45 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.95 प्रतिशत

3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने तक - 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.90 प्रतिशत

4 साल 7 महीने से 55 महीने तक - 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.90 प्रतिशत

4 साल 7 महीने 1 दिन से 5 साल कम : सामान्य जनता के लिए - 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.90 प्रतिशत

5 साल से 10 साल: सामान्य जनता के लिए - 6.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.65 प्रतिशत

Fact Check: अब बाइक और स्कूटर वालों को भी देना होगा टोल टैक्स? जानिये क्या है सच

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 26, 2025 3:57 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।