HDFC Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा, FD पर बढ़ाया ब्याज

HDFC Bank FD Rates: एचडीएफसी बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों को राहत दी है और कुछ पीरियड की एफडी पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया है

अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 6:42 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Bank FD Rates: एचडीएफसी बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है।

HDFC Bank FD Rates: एचडीएफसी बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों को राहत दी है और कुछ पीरियड की एफडी पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया है। बैंक ने 3 साल से ज्यादा की एक खास पीरियड के लिए ब्याज दर में 10 बेसिस प्वाइंट यानी 0.10% की बढ़ोतरी की है। नई ब्याज दरें आज 6 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं। यह बदलाव 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू होगा।

किस पीरियड पर बढ़ा ब्याज

बैंक ने 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने से कम पीरियड की एफडी पर ब्याज दर बढ़ाई है। पहले इस पीरियड के लिए सामान्य ग्राहकों को 6.40% ब्याज मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 6.50% कर दिया गया है। वहीं सीनियर सिटीजन को इसी पीरियड की एफडी पर ब्याज दर 6.90% से बढ़ाकर 7% कर दी गई है। इससे पहले दिसंबर 2025 में बैंक ने कुछ पीरियड की एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की थी। हालांकि अब एक खास पीरियड में बढ़ोतरी करके नए निवेशकों को थोड़ी राहत दी है।


मौजूदा एफडी ब्याज दरें

नई दरों के अनुसार एचडीएफसी बैंक अब सामान्य ग्राहकों को 2.75% से 6.50% तक ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 3.25% से 7% तक है। ये दरें 7 दिन से लेकर 10 साल की पीरियड वाली एफडी पर लागू हैं।

अलग-अलग पीरियड पर ब्याज

कम पीरियड की एफडी पर ब्याज दरें कम है। उदाहरण के लिए 7 से 14 दिन और 15 से 29 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 2.75% और सीनियर सिटीजन को 3.25% ब्याज मिल रहा है। 6 महीने से 9 महीने तक की एफडी पर ब्याज दर 5.50% है, जबकि सीनियर सिटीजन को 6% मिल रहा है। 1 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को करीब 6.25% और सीनियर सिटीजन को 6.75% ब्याज मिल रहा है।

लंबी पीरियड की एफडी पर ब्याज

लंबी पीरियड की एफडी में ब्याज थोड़ा ज्यादा मिलता है। 18 महीने से 2 साल तक की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को लगभग 6.45% और सीनियर सिटीजन को करीब 6.95% ब्याज मिल रहा है। 5 साल से ज्यादा और 10 साल तक की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.15% और सीनियर सिटीजन को 6.65% ब्याज दिया जा रहा है।

निवेश से पहले क्या ध्यान रखें

फिक्स्ड डिपॉजिट को सुरक्षित निवेश माना जाता है, क्योंकि इसमें तय ब्याज मिलता है और जोखिम कम होता है। हालांकि निवेश करने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है। साथ ही निवेश की पीरियड और अपनी जरूरत के हिसाब से एफडी चुनना बेहतर रहता है।

Silver Price Today: चांदी आज 6 मार्च को हुई सस्ती, जानिये क्या रहा सिल्वर रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।