HDFC Bank ने दिवाली से पहले ग्राहकों को दिया झटका, बढ़ाया MCLR, कार और होम लोन हो जाएगा महंगा

HDFC Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने दिवाली से पहले ग्राहकों को झटका दिया है। HDFC ने कुछ पीरियड के लोन पर MCLR बढ़ा दिया है। बैंक ने MCLR को 5 आधार अंकों यानी 0.05 फीसदी तक तक बढ़ा दिया है। बैंक के MCLR बढ़ाने से होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के फ्लोटिंग लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी

अपडेटेड Nov 07, 2023 पर 7:04 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Bank ने दिवाली से पहले ग्राहकों को झटका दिया है।

HDFC Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने दिवाली से पहले ग्राहकों को झटका दिया है। HDFC ने कुछ पीरियड के लोन पर MCLR बढ़ा दिया है। बैंक ने MCLR को 5 आधार अंकों यानी 0.05 फीसदी तक तक बढ़ा दिया है। बैंक के MCLR बढ़ाने से होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के फ्लोटिंग लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। यानी, दिवाली से पहले ग्राहकों की पॉकेट पर असर पड़ सकता है और उनकी होम और कार लोन की EMI बढ़ सकती है। ये नई दरें आज 7 नवंबर 2023 से लागू मानी जाएगी।

एचडीएफसी बैंक नई MCLR दरें

एचडीएफसी बैंक के ओवरनाइट एमसीएलआर को 10 बीपीएस बढ़ाकर 8.60 फीसदी से 8.65 फीसदी कर दिया गया है।


एक महीने की एमसीएलआर को 15 बीपीएस बढ़ाकर 8.65 फीसदी से 8.70 फीसदी कर दिया गया है।

तीन महीने की एमसीएलआर को भी पिछले 8.85 प्रतिशत से 10 आधार अंक बढ़ाकर 8.90 प्रतिशत कर दिया गया है।

छह महीने की एमसीएलआर 5 बीपीएस बढ़कर 9.10 प्रतिशत से बढ़कर 9.15 प्रतिशत हो गई।

एक साल से अधिक पीरियड के लिए एमसीएलआर 9.20 फीसदी है। इसमें 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। ये पहले 9.15 फीसदी थी।

2 साल से अधिक पीरियड के लिए एमसीएलआर 9.20 फीसदी है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

3 साल से अधिक पीरियड के लिए एमसीएलआर 9.25 फीसदी से 9.30 फीसदी कर दिया है।

आज 7 नवंबर 2023 से लागू हो गई हैं नई दरें

एमसीएलआर तय करते समय कई कारकों को ध्यान में रखा जाता है जिसमें डिपॉजिट रेट, रेपो रेट, ऑपरेशनल कॉस्ट और कैश रिजर्स रेशो को बनाए रखने की कॉस्ट शामिल है। रेपो रेट में बदलाव का असर एमसीएलआर रेट पर पड़ता है। एमसीएलआर में बदलाव से लोन की ब्याज दर पर असर पड़ता है, जिससे कर्ज लेने वालों की ईएमआई बढ़ जाती है। एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई एमसीएलआर दरें 7 नवंबर 2023 से लागू हो गई हैं।

ऑटो लोन, होम लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई बढ़ेगी

एमसीएलआर में बढ़ोतरी का असर होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन समेत इससे जुड़े सभी तरह के लोन की ब्याज दर पर देखने को मिलेगा। लोन ग्राहकों को पहले से अधिक EMI चुकनी होगी। नया लोन लेने वाले ग्राहकों को महंगा लोन मिलेगा। दिवाली से पहले बैंक ने ऐसा करके ग्राहकों को झटका दिया है।

 

Dhanteras 2023: धनतेरस पर खरीदने हैं सोने-चांदी के सिक्कें, तो इन बातों का रखें ध्यान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।