देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! FD पर बढ़ाया 0.20% का ब्याज

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैक HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। RBI की मौद्रीक नीति की बैठक के बाद एचडीएफसी बैंक ने Fixed Deposit पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Jun 10, 2024 पर 4:12 PM
HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैक HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया।

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैक HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। RBI की मौद्रीक नीति की बैठक के बाद एचडीएफसी बैंक ने Fixed Deposit पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक ने एफडी की ब्याज दरों पर 20 बेसिस प्वाइंट यानी 0.20 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है। ये बढ़ोतरी कुछ ही पीरियड की एफडी पर किया गया है। ये नई दरें आज 10 जून 2024 से लागू कर दी गई है।

HDFC Bank ने जोड़ी नई FD

बैंक ने 2 साल से 5 साल तक की एफडी में नए पीरियड वाले एफडी के ऑप्शन को जोड़ा है। HDFC बैंक 2 साल 11 महीने 1 दिन और 3 साल तक, 3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने तक, 4 साल 7 महीने से 55 महीने तक, 4 साल 7 महीने 1 दिन से 5 साल कम पीरियड वाली एफडी को जोड़ा है। इस पर बैंक सीनियर सिटीजन को 7.70 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।


एचडीएफसी बैंक की 2 करोड़ रुपये तक की FD पर ब्याज दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 3.50 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 3.50 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 4 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए – 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 5.00 प्रतिशत

61 दिन से 89 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5 प्रतिशत

90 दिन से 6 महीने के बराबर: आम जनता के लिए – 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5 प्रतिशत

6 महीने 1 दिन से 9 महीने से कम: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.25 प्रतिशत

9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

1 साल से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए – 6.60 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.10 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.60 प्रतिशत

18 महीने 1 दिन से 21 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.75 प्रतिशत

21 महीने से 2 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

2 साल 1 दिन और 2 साल 11 महीने से कम: सामान्य जनता के लिए - 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.65 प्रतिशत

2 साल 11 महीने 1 दिन और 35 महीने तक - 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.65 प्रतिशत

2 साल 11 महीने 1 दिन और 3 साल तक - 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.65 प्रतिशत

3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने तक - 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.70 प्रतिशत

4 साल 7 महीने से 55 महीने तक - 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.70 प्रतिशत

4 साल 7 महीने 1 दिन से 5 साल कम : सामान्य जनता के लिए - 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.70 प्रतिशत

5 साल से 10 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.75 प्रतिशत

2 साल 11 महीने 1 दिन और 3 साल तक, 3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने तक, 4 साल 7 महीने से 55 महीने तक, 4 साल 7 महीने 1 दिन से 5 साल कम

Post Office की स्कीम में एक बार लगाएं पैसा, कमाएं 450000 रुपये का इंटरेस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।