HDFC Bank ने बढ़ाया बल्क FD पर रेट, अब सीनियर सिटीजन को मिलेगा 7.65% का तगड़ा ब्याज

HDFC Bank FD rate: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक की गिनती में आने वाले HDFC बैंक ने 2 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की बल्क FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी है। बैंक HDFC बैंक सीनियर अब अधिकतम 7.65 फीसदी का ब्याज FD पर दे रहा है। बैंक आम लोगों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर 4.50 फीसदी से 7.15 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 5 फीसदी से 7.65 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Jan 03, 2023 पर 7:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HDFC बैंक ने बल्क एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है।

HDFC Bank FD rate: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक की गिनती में आने वाले HDFC बैंक ने 2 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की बल्क FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी है। बैंक HDFC बैंक सीनियर अब अधिकतम 7.65 फीसदी का ब्याज FD पर दे रहा है। बैंक आम लोगों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर 4.50 फीसदी से 7.15 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 5 फीसदी से 7.65 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये नई दरें 3 जनवरी 2023 से लागू हो चुकी है।

अब ये हैं HDFC बैंक की नई दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत


15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.75 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए -6.00 प्रतिशत

61 दिन से 89 महीने: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत

90 दिन से 6 महीने: आम जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत

6 महीने 1 दिन से 9 महीने: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत

9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.65 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.10 प्रतिशत

1 साल से 15 महीने: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए – 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.65 प्रतिशत

18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए – 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.65 प्रतिशत

2 साल 1 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 साल 1 दिन से 5 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

5 साल 1 दिन से 10 साल: आम जनता के लिए – 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत।

अर्थव्यवस्था का ग्रोथ आउटलुक काफी अच्छा, भारतीय बाजारों में 5-6 साल में पैसा डबल करने की क्षमता- प्रशांत जैन

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।