HDFC Bank के करोड़ों ग्राहकों के लिए अलर्ट! शनिवार को 13 घंटे नहीं मिलेगी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, नहीं कर पाएंगे ये काम

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी के ग्राहकों के लिए अलर्ट है। शनिवार 13 जुलाई को बैंक की ऑनलाइन सर्विस 13 घंटे के लिए नहीं मिलेगी। ग्राहकों को अगर बैंक से जुड़ा कोई भी काम निपटाना है तो मंगलवार से शुक्रवार के बीच निपटा लें

अपडेटेड Jul 09, 2024 पर 1:13 PM
HDFC Bank: देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक की ऑनलाइन सर्विस शनिवार को 13 घंटों के लिए नहीं मिलेगी।

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी के ग्राहकों के लिए अलर्ट है। शनिवार 13 जुलाई को बैंक की ऑनलाइन सर्विस 13 घंटे के लिए नहीं मिलेगी। ग्राहकों को अगर बैंक से जुड़ा कोई भी काम निपटाना है तो मंगलवार से शुक्रवार के बीच निपटा लें क्योंकि 13 घंटे ऑनलाइन सर्विस नहीं मिलने से ग्राहकों की दिक्कत बढ़ सकती है।

HDFC Bank ने ग्राहकों को किया अलर्ट

एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेज के जरिये ग्राहकों को इस बारे में जानकारी दी है। HDFC Bank ने बताया कि शनिवार 13 जुलाई को सिस्टम अपग्रेड करने के दौरान कुछ सर्विस नहीं मिलेंगी। एचडीएफसी बैंक ने दी गई तारीखों पर एचडीएफसी बैंक से जुड़ी सर्विस के लिए सिस्टम अपग्रेड की योजना बनाई है, जिस कारण उस दौरान सर्विस नहीं मिलेगी। कस्टमर से रिक्वेस्ट की है कि वह अपनी बैंकिग सर्विस को एडवांस में या बाद में निपटाएं।


HDFC बैंक की सर्विस कब नहीं मिलेगी

13 जुलाई 2024 सुबह 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक IST तक। यानी, ग्राहकों को करीब 13 घंटे तक बैंक की सर्विस नहीं मिलेगी। एचडीएफसी बैंक के ईमेल के अनुसार असुविधा को कम करने के लिए हमने इस अपग्रेड को दूसरे शनिवार बैंक हॉलिडे के दिन तय किया है। बैंक ने कहा कि फिर वह अपने ग्राहकों को अपनी बैंक के कामकाज को पहले से करने की सलाह दे रहा है। बैंक ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए अपने सिस्टम को बेहतर बनाने का काम कर ररे हैं।

एचडीएफसी बैंक सिस्टम अपग्रेड तारीख और समय

दिनांक: शनिवार, 13 जुलाई 2024

समय: सुबह 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक (पीरियड : साढ़े 13 घंटे)

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, जो सर्विस एचडीएफसी बैंक नेटबैंकिंग और मोबाइलबैंकिंग ऐप पर उपलब्ध नहीं होंगी वो हैं:

इस पीरियड के दौरान ये सर्विस नहीं मिलेगी

बैंक अकाउंट से जुड़ी सर्विस

बैंक अकाउंट में जमा

फंड ट्रांसफर से जुड़ी IMPS, NEFT, RTGS सर्विस नहीं मिलेगी।

बैंक पासबुक डाउनलोड

एक्सटरनल मर्चेंट पेमेंट सर्विस

तुरंत अकाउंट खोलना

यूपीआई पेमेंट

समय 3:00AM - 3:45AM 3:45AM - 9:30AM 9:30AM - 12:45PM 12:45PM - 4:30PM
UPI सर्विस नहीं मिलेगी सर्विस मिलेगी सर्विस नहीं मिलेगी सर्विस मिलेगी
ATM और डेबिट कार्ज  लिमिट के साथ सर्विस मिलेगी। सर्विस मिलेगी लिमिट के साथ सर्विस मिलेगी। सर्विस मिलेगी
नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग कुछ सर्विस मिलेगी। कुछ सर्विस मिलेगी। कुछ सर्विस मिलेगी। कुछ सर्विस मिलेगी।
ऑनलाइन फंड ट्रांसफर सर्विस नहीं मिलेगी सर्विस नहीं मिलेगी सर्विस नहीं मिलेगी सर्विस नहीं मिलेगी
क्रेडिट कार्ड सर्विस मिलेगी सर्विस मिलेगी सर्विस मिलेगी सर्विस मिलेगी
​​​​​​​ प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड  सर्विस मिलेगी सर्विस मिलेगी सर्विस मिलेगी सर्विस मिलेगी

1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! मिला 8वें वेतन आयोग का प्रपोजल, बज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।