HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी के ग्राहकों के लिए अलर्ट है। शनिवार 13 जुलाई को बैंक की ऑनलाइन सर्विस 13 घंटे के लिए नहीं मिलेगी। ग्राहकों को अगर बैंक से जुड़ा कोई भी काम निपटाना है तो मंगलवार से शुक्रवार के बीच निपटा लें क्योंकि 13 घंटे ऑनलाइन सर्विस नहीं मिलने से ग्राहकों की दिक्कत बढ़ सकती है।
