HDFC Securities इन 10 स्मॉल-कैप शेयरों पर 69% अपसाइड के लिए लगा रहा दांव, क्या इनमें से कोई है आपके पास

सुंदरम केमिकल को Buy रेटिंग देते हुए HDFC Securities ने इसके लिए 790 रुपए का टार्गेट दिया है.

अपडेटेड Feb 18, 2022 पर 2:02 PM
Story continues below Advertisement
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ऐसे 10 स्मॉल कैप शेयरों पर दांव लगा रहा जिनमें उसको 69 फीसदी तक के अपसाइड की उम्मीद है

पूर्वी यूरोप में रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच 17 फरवरी को बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि कि आज यूक्रेन की सीमा से रूसी टैंकों की वापसी के खबरों के बीच बाजार में सुधार देखने को मिल रहा है। फिलहाल सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी दिख रही है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में खरीदारी है। जबकि बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी दिख रही है। ऐसे में ब्रोकिंग हाउस ऐसे 10 स्मॉल कैप शेयरों पर दांव लगा रहा जिनमें उसको 69 फीसदी तक के अपसाइड की उम्मीद है।

Capacite Infraprojects | इस स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए HDFC Securities ने इसके लिए 232 रुपए का टार्गेट दिया है। फिलहाल ये शेयर 137 रुपए के आसपास दिख रहा है। HDFC Securities का मानना है कि यहां से इस स्टॉक में 69 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

Ahluwalia Contracts | इस स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए HDFC Securities ने इसके लिए 522 रुपए का टार्गेट दिया है। फिलहाल ये शेयर 400 रुपए के आसपास दिख रहा है। HDFC Securities का मानना है कि यहां से इस स्टॉक में 30 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।


Max Healthcare Institute | मैक्स हेल्थकेयर को Buy रेटिंग देते हुए HDFC Securities ने इसके लिए 430 रुपए का टार्गेट दिया है। फिलहाल ये शेयर 380 रुपए के आसपास दिख रहा है। HDFC Securities का मानना है कि यहां से इस स्टॉक में 13 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

Fine Organics Industries | फाइन ऑर्गेनिक को Buy रेटिंग देते हुए HDFC Securities ने इसके लिए 4,380 रुपए का टार्गेट दिया है। फिलहाल ये शेयर 3,975 रुपए के आसपास दिख रहा है। HDFC Securities का मानना है कि यहां से इस स्टॉक में 11 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

बाजार की इस गिरावट में म्यूचुअल फंडों ने इन माइक्रोकैप शेयरों में की खरीदारी, क्या इनमें से कोई है आपके पास

KNR Constructions | केएनआर कंस्ट्रक्शन को Buy रेटिंग देते हुए HDFC Securities ने इसके लिए 360 रुपए का टार्गेट दिया है। फिलहाल ये शेयर 310 रुपए के आसपास दिख रहा है। HDFC Securities का मानना है कि यहां से इस स्टॉक में 16 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

Teamlease Services | टीमलीज को Buy रेटिंग देते हुए HDFC Securities ने इसके लिए 5,260 रुपए का टार्गेट दिया है। फिलहाल ये शेयर 4,070 रुपए के आसपास दिख रहा है। HDFC Securities का मानना है कि यहां से इस स्टॉक में 29 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

APL Apollo Tubes | एपीएल अपोलो को Buy रेटिंग देते हुए HDFC Securities ने इसके लिए 1113 रुपए का टार्गेट दिया है। फिलहाल ये शेयर 832 रुपए के आसपास दिख रहा है। HDFC Securities का मानना है कि यहां से इस स्टॉक में 33 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

Federal Bank | फेडरल बैंक को Buy रेटिंग देते हुए HDFC Securities ने इसके लिए 121 रुपए का टार्गेट दिया है। फिलहाल ये शेयर 98 रुपए के आसपास दिख रहा है। HDFC Securities का मानना है कि यहां से इस स्टॉक में 23 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

IndiaMART InterMESH | इस स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए HDFC Securities ने इसके लिए 8,000 रुपए का टार्गेट दिया है। फिलहाल ये शेयर 5,011 रुपए के आसपास दिख रहा है। HDFC Securities का मानना है कि यहां से इस स्टॉक में 59 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

Sudarshan Chemical Industries | सुंदरम केमिकल को Buy रेटिंग देते हुए HDFC Securities ने इसके लिए 790 रुपए का टार्गेट दिया है। फिलहाल ये शेयर 571 रुपए के आसपास दिख रहा है। HDFC Securities का मानना है कि यहां से इस स्टॉक में 38 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।