आज के डिजिटल दौर में जहां बैंकिंग सुविधाएं उंगलियों पर हैं, वहीं वित्तीय धोखाधड़ी का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। आए दिन ऐसी खबरें आती हैं जहां किसी व्यक्ति के पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर उसके नाम पर फर्जी लोन ले लिया गया। इसका सबसे बुरा असर पड़ता है व्यक्ति के CIBIL स्कोर पर। अगर आप भी इस तरह की धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं, तो 'क्रेडिट फ्रीज'आपके लिए एक सुरक्षा कवच साबित हो सकता है।
