Get App

अमीर भारतीयों की पहली पसंद बना टर्म इंश्योरेंस! 100% बढ़ी डिमांड, वजह कर देगी हैरान

HNI Term Insurance: भारत के अमीर परिवारों में अपनी संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए टर्म इंश्योरेंस खरीदने का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2023 से अब तक एचएनआई टर्म प्लान की बुकिंग में 100% की भारी उछाल आई है और औसत कवर भी 30% बढ़ चुका है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि 50% से अधिक खरीदार 35 साल से कम उम्र के युवा अमीर हैं

Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 4:33 PM
अमीर भारतीयों की पहली पसंद बना टर्म इंश्योरेंस! 100% बढ़ी डिमांड, वजह कर देगी हैरान
युवा अमीर भारतीय अपनी वित्तीय योजना की शुरुआत में ही बड़े लाइफ कवर को तरजीह दे रहे हैं

HNI Term Insurance Market Growth: भारत के उच्च आय वर्ग (HNI) और अमीर परिवारों के बीच अपनी संपत्ति को सुरक्षित रखने और वित्तीय सुरक्षा हासिल करने के लिए टर्म इंश्योरेंस की मांग में तूफानी तेजी देखी जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2023 से अब तक एचएनआई टर्म इंश्योरेंस की बुकिंग में 100% यानी दोगुनी बढ़त दर्ज की गई है।

ऑनलाइन बीमा प्लेटफॉर्म पॉलिसीबाजार के आंकड़ों में सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बाजार को अब सिर्फ उम्रदराज या पुरानी पीढ़ी के रईस ही नहीं, बल्कि युवा अमीर आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही पॉलिसी का औसत कवर आकार भी 30% तक बढ़ गया है।

युवा HNI बने सबसे बड़े गेमचेंजर

आमतौर पर यह धारणा रही है कि बड़ी रकम का टर्म प्लान या लाइफ इंश्योरेंस अधेड़ उम्र के लोग ही खरीदते हैं, लेकिन आंकड़ों ने इस मिथक को पूरी तरह तोड़ दिया है। पॉलिसीबाजार के आंकड़ों के अनुसार, टर्म इंश्योरेंस खरीदने वाले लगभग 50% एचएनआई 35 साल से कम उम्र के हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें