Bank Holiday of Holi on 4 March 2026: होली के त्योहार की तारीख को लेकर इस बार काफी कन्फ्यूजन रहा। कुछ राज्यों में होली का त्योहार 3 मार्च को मनाया गया। जबकि, कई जगह 4 मार्च को रंगों की होली मनाई जा रही है। ऐसे में बैंक छुट्टियां भी अलग-अलग राज्यों में अलग दिन पड़ रही हैं। अगर आपको 4 मार्च को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले यह जान लें कि आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या नहीं।
4 मार्च 2026 को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
4 मार्च, बुधवार को होली, धुलेती और याओसांग (दूसरा दिन) के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी। इस गिनती में त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश शामिल है। इन जगहों पर ग्राहकों को बैंक से जुड़े काम अगले वर्किंग डे पर करने होंगे।
किन राज्यों में दो दिन बंद रहेंगे बैंक?
कुछ राज्यों में होली से जुड़े अलग-अलग त्योहारों के कारण 3 और 4 मार्च दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लगातार दो दिन बैंक हॉलिडे रहेगा। ऐसे में इन राज्यों के लोगों को अपने बैंकिंग काम पहले या बाद में निपटाने होंगे।
होली 2026 की तारीख क्या है?
ड्रिक पंचांग के अनुसार 3 मार्च 2026 को होलिका दहन होगा। इसका शुभ मुहूर्त शाम 6:22 बजे से 8:50 बजे तक रहेगा। इसके अगले दिन 4 मार्च को रंगवाली होली मनाई जाएगी। होली की तारीख हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार तय होती है, इसलिए अलग-अलग राज्यों में डेट्स को लेकर थोड़ा अंतर हो सकता है।
भारत में बैंक राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर राज्यवार छुट्टियां मनाते हैं। इसके अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को बैंक बंद रहते हैं।
क्या बैंक हॉलिडे पर ऑनलाइन सर्विस मिलेंगी?
बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सर्विस चालू रहेंगी। ग्राहक नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। एनईएफटी और आरटीजीएस जैसी सर्विस उपलब्ध रहेंगी। एटीएम से नकद निकासी की सुविधा भी जारी रहेगी।
3 मार्च – होली (दूसरा दिन)
19 मार्च – उगादी / तेलुगु नववर्ष
20 मार्च – ईद-उल-फितर (जुमात-उल-विदा)
3 मार्च – होली (दोल जात्रा)
21 मार्च – रमजान ईद / सरहुल
19 मार्च – गुड़ी पड़वा / नवरात्रि
20 मार्च – ईद-उल-फितर (जुमात-उल-विदा)
3 मार्च – होली / अट्टुकल पोंगाला
26 और 27 मार्च – श्री राम नवमी
महाराष्ट्र (मुंबई, नागपुर सहित)
19 मार्च – साजिबु नोंगमपानबा
21 मार्च – रमजान ईद / सरहुल
19 मार्च – गुड़ी पड़वा / नवरात्रि
उत्तर प्रदेश (कानपुर, लखनऊ सहित)
3 मार्च – होली / दोल जात्रा