Bank Holiday of Holi on 4 March 2026: होली के त्योहार की तारीख को लेकर इस बार काफी कन्फ्यूजन रहा। कुछ राज्यों में होली का त्योहार 3 मार्च को मनाया गया। जबकि, कई जगह 4 मार्च को रंगों की होली मनाई जा रही है। ऐसे में बैंक छुट्टियां भी अलग-अलग राज्यों में अलग दिन पड़ रही हैं। अगर आपको 4 मार्च को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले यह जान लें कि आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या नहीं।
